72,825 शिक्षकों की भर्ती को चुनाव आयोग की भी हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी माहौल में अखिलेश सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी! चुनाव आयोग ने 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों से डायटों को वीडियो कांफ्रेंसिंग की अनुमति दे दी है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अनुमति प्रदान की है।
सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार इसी हफ्ते डायट प्राचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर आए हुए आवेदनों के बारे में जानकारी लेंगे।
इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में बीएड वालों की टीईटी मेरिट के आधार पर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के 25 मार्च के आदेश के आधार पर की जानी है।
सचिव बेसिक शिक्षा डायट प्राचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करना चाहते हैं। डायट प्राचार्यों की लोकसभा चुनाव में भी ड्यूटी लगी हुई है।
इसे देखते हुए चुनाव आयोग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अनुमति मांगी गई थी।
शिक्षामित्रों पर इन्कार
आयोग ने लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।
इसके चलते शिक्षा मित्रों के समायोजन के संबंध में चल रही तैयारियां रोक दी गई हैं।
जारी हो सकेगा टीईटी का रिजल्ट
चुनाव आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का रिजल्ट जारी करने की अनुमति दे दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी कि हाईकोर्ट का आदेश है कि 82 अंक पाने पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पास किया जाए।
मौजूदा समय में 83 अंक पाने वालों को पास किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस पर सहमति दे दी है।