फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   easy win for international storts club

Lucknow News: इंटरनेशनल, सार, सिंड्रा, क्रिएटर्स ने जीते मुकाबले

Tue, 22 Jul 2025 07:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
easy win for international storts club
लखनऊ। अखिलेश दास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब, सार ग्रुप,सिंड्रा क्रिकेट क्लब, द क्रिएटर्स और केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने जीत के साथ विजयी अंक हासिल किए। पहले मुकाबले में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब ने
विज्ञापन

सूरज साहनी की शानदार बल्लेबाजी बदौलत इकाना रेंजर्स को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इकाना रेंजर्स ने सभी विकेट खोकर 130 रन बनाए। अली जाफर ने 47 रन बनाए। आयुष कुमार शर्मा और अद्विक श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में इंटरनेशनल ने पांच विकेट खोकर दो गेंद बाकी रहते 134 रन बनाए और जीत दर्ज की। सूरज साहनी ने तीन चौके और दो छक्के की सहायता से नाबाद 59 रन बनाए। सार क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में सार ग्रुप ने विजन स्पोर्ट्स क्लब को 35 रनों से हरा दिया। सार ग्रुप ने नौ विकेट खोकर 142 रन बनाए। जवाब में विजन क्लब की टीम 7.1
विज्ञापन

ओवर में 107 रनों के योग पर ढेर हो गई। सार की ओर से कुमार अभिनव ने 35 रन बनाए जबकि अजय तिवारी ने चार विकेट चटकाए। सिंड्रा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में सिंड्रा क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेटर्स को 98 रनों के
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े अंतर से हरा दिया। सिंड्रा के 151 रनों के जवाब में लखनऊ क्रिकेटर्स की टीम 53 रनों के योग पर सिमट गई। सिंड्रा की ओर से मैन ऑफ द मैच रहे कुशाग्र मिश्रा ने चार चौके और चार छक्के की सहायता से 65 गेंदों में
नाबाद 78 रन बनाये। प्रतियोगिता में डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम पर खेले गए मैच में द क्रिएटर्स क्लब ने इंडियन क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन क्रिकेट क्लब ने

नौ विकेट खोकर 87 रन बनाए। द क्रिएटर्स की ओर से सतीश कुमार ने तीन और अभिषेक यादव ने दो विकेट चटकाए। एक अन्य मुकाबले में केवाई क्लब ने आईपीआरके क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया। आईपीआरके 127 रनों के जवाब में केवाई स्पोर्ट्स ने आठ विकेट खोकर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। केवाई स्पोर्ट्स के आलोक सिंह ने आठ चौके और दो छक्के के सहायता से 17 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि महमूद खान ने दो विकेट भी चटकाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed