{"_id":"67aa5c4e0dd7fae19809664c","slug":"earring-and-cash-looted-from-young-man-at-gunpoint-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1072258-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिस्तौल के बल पर युवक से बाली व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिस्तौल के बल पर युवक से बाली व नकदी लूटी
Tue, 11 Feb 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर युवक से बाली व नकदी लूटी
लखनऊ। गुडंबा में युवक ने साथियों के साथ मिलकर पिस्टल के बल पर कुर्सी रोड निवासी अमरीश कुमार श्रीवास्तव की सोने की बाली व नकदी लूट ली। पुलिस ने छह नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अमरीश के मुताबिक शनिवार शाम वह दोस्त स्वयंवीर यादव के साथ सरगम अपार्टमेंट के पास खड़े थे। शाम चार बजे रमेश कुमार सिंह ने उन्हें अपार्टमेंट के गेट के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर रमेश पिस्तौल सटाकर उन्हें जेनेसिस क्लब रोड पर ले गया। वहां मो. तारीक, राजा सिंह, अभिषेक सिंह, सैंकी, रोहित सिंह व 60 अज्ञात लोग मौजूद थे। रमेश ने उनके बाएं कान की बाली और जेब में रखे 960 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने उन्हें पीटा भी। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक साक्ष्याें के आधार होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।