फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-vouchers are not being made for a month, ultrasound of pregnant women is stalled.

Lucknow News: एक माह से नहीं बन रहे ई वाउचर, गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड ठप

Wed, 01 Oct 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
E-vouchers are not being made for a month, ultrasound of pregnant women is stalled.
लखनऊ। शहर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर करीब एक माह से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए ई-वाउचर जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। इससे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवतियों की जांच अटकी हुई है। मजबूरी में कई गर्भवतियां निजी केंद्रों का सहारा ले रही हैं। एनएचएम से बजट जारी न होने के कारण यह संकट खड़ा हुआ है। अनुमान के मुताबिक, अब तक करीब डेढ़ से दो हजार गर्भवती महिलाओं की जांच अटकी हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर सीएचसी पर गर्भवतियों को नि्रशुल्क इलाज और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है। जिन सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होती, वहां ई-वाउचर जारी किए जाते हैं, जिसकी मदद से गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नित निजी केंद्रों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं।
विज्ञापन


हर माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को इसके लिए सत्र आयोजित होते हैं। एक सीएचसी से 25-30 ई-वाउचर और जिले भर में एक सत्र में लगभग 500 ई-वाउचर जारी किए जाते हैं। इस हिसाब से पिछले एक माह में करीब 2000 गर्भवतियों की जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि बजट न मिलने से फिलहाल ई-वाउचर जारी नहीं हो पा रहे हैं। उम्मीद है कि अक्टूबर में लगने वाले सत्र से पहले बजट मिल जाएगा। उसके बाद सभी केंद्रों पर ई-वाउचर जारी होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed