फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E Shridharan talks about metro project

'लेट हुई मेट्रो, तो होगी रोज 50 लाख की चोट'

Thu, 24 Jul 2014 12:16 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
E Shridharan talks about metro project

मेट्रो मैन ई. श्रीधरन का कहना है कि मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों-कर्मचारियों को अनुशासन और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन


काम में एक भी दिन का विलंब होने से प्रोजेक्ट की लागत 50 लाख रुपये बढ़ जाएगी और इसे बाद में कर के रूप में जनता से ही वसूल किया जाएगा।

जनता पर कर का बोझ न बढ़े और एलएमआरसी उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सरकारी एजेंसी बने, इसके लिए अलग वर्क कल्चर डवलप करना होगा। यह कहना है मेट्रोमैन ई.श्रीधरन का।
विज्ञापन

लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ विभाग होगा मेट्रो

E Shridharan talks about metro project

ई. श्रीधरन ने कहा कि फिलहाल परियोजना को कोई दिक्कत नहीं है, मगर यूपी परियोजनाओं में देरी के लिए काफी बदनाम रहा है। यह इस परियोजना में बिल्कुल भी संभव नहीं है।

एक दिन की देरी लागत में 50 लाख रुपये बढ़ा देगी। इसलिए हम बिल्कुल अलग तरीके से काम करेंगे।

नए एमडी और निदेशक जब अपना काम करना शुरू कर देंगे, उसके बाद में हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे और धीरे-धीरे यूपी का सर्वश्रेष्ठ विभाग बनेंगे।

टेंडर प्रक्रिया 14 तक आगे बढ़ी

E Shridharan talks about metro project

ई. श्रीधरन ने बताया कि करीब 24 कंपनियां आगे आई हैं, इसलिए टेंडर प्रक्रिया 31 से बढ़ा कर 14 अगस्त तक कर दी गई है। निर्माण का आगाज सितंबर में ही किया जाएगा।

वहीं मवइया क्रॉसिंग पर बनाए जाने वाले स्पेशल स्पॉन को लेकर भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आठ अगस्त को प्री बिड कांफ्रेंस दिल्ली में होगी।

26 अगस्त को इस टेंडर की अंतिम तिथि होगी। श्रीधरन ने बताया कि भूमिगत सेक्शन के लिए भी बहुत जल्द ही टेंडर किया जाएगा।

इसके साथ इसके आगे के सेक्शन के भी टेंडर समय समय पर किए जाते रहेंगे। इन टेंडर डॉक्यूमेंट का निर्माण डीएमआरसी निशुल्क करेगा।

विज्ञापन

रेलवे और एलएमआरसी दोनों सहमत

E Shridharan talks about metro project

मवइया पुल के ऊपर से स्पेशल स्पॉन बनाए जाने के बावजूद एक घंटे के लिए भी ट्रेन नहीं रोकी जाएगी। मेट्रोमैन ने बताया कि कुछ इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल स्पेशल स्पान के निर्माण में किया जाएगा कि, बिल्कुल भी ट्रेन रोकी जाए। जबकि, करीब 60 फीट की ऊंचाई से ये पुल गुजरेगा।

एलएमआरसी के अधिकारियों का भी कहना है कि, रेलवे के अधिकारी बहुत ही सकारात्मक हैं और उनकी पूरी मदद करेंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने भी एलएमआरसी को हर संभव मदद देने की बात कही।

दरअसल चारबाग क्षेत्र में मेट्रो के लिए रेलवे की एनओसी और जमीन की आवश्यकता है। ऐसे में रेलवे का सकारात्मक रुख इस परियोजना को नए मुकाम देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed