फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e riquesha prohibded in 11 rutes in lucknow

लखनऊ में 11 प्रमुख रूट से हटेंगे 22 हजार ई रिक्शा, संचालन हुआ प्रतिबंधित

Fri, 13 May 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
e riquesha prohibded in 11 rutes in lucknow
लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने हजरतगंज सहित 11 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, नाका, हुसैनगंज, हजरतगंज, महानगर, गाजीपुर व इंदिरानगर क्षेत्र में कुल 11 मार्गों पर ई-रिक्शा चलने पर रोक लगाई गई है। इन मार्गों पर अब ई-रिक्शा दौड़ते दिखे तो सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर में करीब 30 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा हैं। इनमें 22 से 23 हजार अब तक इन्हीं 11 प्रमुख मार्गों पर दौड़ रहे थे। बाकी शहर के अंदरूनी इलाकों में चलते हैं। प्रतिबंध के बाद 22 से 23 हजार ई-रिक्शा प्रमुख मार्गों से हट जाने से यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य के ने बताया कि ई-रिक्शा संचालकों को प्रतिबंध की जानकारी देने के लिए पांच दिनों तक प्रचार भी किया जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा मिलने पर चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी
डीसीपी के मुताबिक ई-रिक्शा चलाने के लिए चालकों के पास चार पहिया चलाने का लाइसेंस होना जरूरी है। इसके साथ ही ई-रिक्शा चलाने के लिए बीमा, आरसी व रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है। ये सब कागजात न मिलने पर ई-रिक्शा तुरंत सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मार्गों पर संचालन प्रतिबंध
- हजरतगंज चौराहा से बार्लिंग्टन चौराहा के बीच।
- हजरतगंज चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा के बीच।
- हजरतगंज चौराहा से सिंकराबाग चौराहा।
- हजरतगंज से परिवर्तन चौक से अल्का, मेफेयर, वाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान केडी सिंह स्टेडियम।
- बंदरियाबाग चौराहा से पॉलीटेक्निक चौराहा।
- अमौसी से बाराबिरवा चौराहा के बीच।
- अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन चौकी से कटाईपुल से लालबत्ती चौराहा तक।
- पिकप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अडंरपास तक व इंदिरानगांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाईकोर्ट गेट नं-3 तक व इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक।
- कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड शहीद पथ तक।
- बादशाह नगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलीटेक्निक महानगर, गाजीपुर चौराहे तक।
- अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहे तक मेट्रो रूट पर व सरोजनीनगर और कृष्णानगर वाले मार्ग पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed