फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E rickshaw driver dies due to collision with dumper

Lucknow News: डंपर की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver dies due to collision with dumper
लखनऊ। दुबग्गा में जेहटा रोड के चरक चौराहे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। नाराज लोगों ने डंपर पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

वसंत कुंज सेक्टर एच निवासी रमेश चंद्र (37) ई रिक्शा चलाते थे। सोमवार रात वो गोपरामऊ जा रहे थे। तभी माल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने चरक चौराहे के पास सामने से ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रमेश छिटककर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से रमेश को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर पर पथराव कर तोड़फोड़ की। आरोप लगाया कि मिट्टी लदे डंपरों से कई हादसे हो चुके हैं लेकिन पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रमेश काफी देर तक खून से लथपथ पड़े रहे मगर सूचना के बाद भी पुलिस काफी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed