{"_id":"690280e80dc90697140e0161","slug":"e-rickshaw-driver-beaten-up-cash-and-mobile-stolen-lucknow-news-c-13-knp1002-1447320-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई रिक्शा चालक को पीटकर नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई रिक्शा चालक को पीटकर नकदी, मोबाइल लूटा
Thu, 30 Oct 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ई रिक्शा चालक जयपाल सिंह।
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी रोड पर मंगलवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई कर नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने 112 कंट्रोलरूम पर शिकायत की। पुलिस ने आकर बयान दर्ज किया और थाने भेज दिया।
भवानीपुर गांव निवासी ई रिक्शा चालक जयपाल सिंह के मुताबिक मंगलवार रात लगभग आठ बजे वह सीतापुर हाईवे किनारे चंद्रिका देवी गेट से सवारियां भरकर जा रहे थे। भगवती मंडप के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उनसे मारपीट करते हुए उनका मोबाइल और जेब में रखे लगभग दो हजार रुपये लूट लिए। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)