फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e-richshaw will removed from 31 routes due to investors summit in lucknow

इन्वेस्टर्स समिट से पहले 31 मार्गो से हटेंगे ई-रिक्शे, इन रास्तों पर लगेगा ब्रेक

Sat, 20 Jan 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
e-richshaw will removed from 31 routes due to investors summit in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
इन्वेस्टर्स मीट से पूर्व लखनऊ के 31 मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने इन पर लगाम लगाने को नई नियमावली तैयार कर ली है। बता दें कि ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में 15 हजार से अधिक ई-रिक्शों का पंजीकरण है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में यह पंजीकरण शुरू हुआ था, जबकि 2016 में शहर के 22 मुख्य मार्गों पर ही ई-रिक्शों के संचालन की अनुमति मिली थी। बावजूद, इनकी संख्या बेतहाशा बढ़ती चली गई। आरटीओ व पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से एक अध्ययन कराया गया, जिसमें 157 रूटों पर ई-रिक्शे चलते हुए पाए गए।
विज्ञापन


आरटीओ एके सिंह ने बताया कि 30 फीट से अधिक चौड़ी सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोेक लगाने की तैयारी की गई है, जिसकी वजह यह है कि गर, सड़कें अधिक चौड़ी होंगी तो गाड़ियों की रफ्तार भी अधिक रहेगी। इससे हादसों की संख्या बढ़ सकती है। ई-रिक्शा की रफ्तार कम होने के कारण जाम लगता है। इन्वेस्टर्स समिट के पहले इन रिक्शे को हटाने के लिए विभागीय प्रवर्तन दल और यातायात विभाग मिलकर रणनिति बनाने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गो पर पर चलेंगे ई-रिक्शा 

e-richshaw will removed from 31 routes due to investors summit in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
इन मार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा 
- अमौसी से बाराबिरवा
- बाराबिरवा से चारबाग
- बाराबिरवा से तेलीबाग
- बर्लिंग्टन चौराहे से हजरतगंज वाया रॉयल होटल

- बंगला बाजार से कुंवर जगदीश चौराहे
- कुंवर जगदीश चौराहे से करियप्पा चौराहे
- करियप्पा मार्ग से बंदरिया बाग चौराहे
- बंदरिया बाग चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहे
- बंदरिया चौराहे से हजरतगंज चौराहे

- हजरतगंज चौराहे से सिकंदरा बाग चौराहे
- सिकंदरा बाग से गोल मार्केट
- पॉलीटेक्निक से इंदिरानगर

 

देखें, मार्ग

e-richshaw will removed from 31 routes due to investors summit in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
- पॉलीटेक्निक से मुंशी पुलिया
- खुर्रम नगर से टेढ़ी पुलिया
- इंजीनियरिंग कॉलेज से आईआईएम चौराहा
- कमता चौराहे से शहीद पथ मोड़
- हजरतगंज से मेफेयर

- सुभाष चौराहे से आईटी चौराहा नंबर 8 तक
- बाराबिरवा से पारा व बुद्धेश्वर से दुबग्गा व आईआईएम चौराहा
- पुरनिया से अलीगंज सेक्टर 8 तिराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज
- कमला नेहरू से मेडिकल कॉलेज चौराहा
- शाहमीना डालीगंज से पन्नालाल आईटी निशातगंज

- अहिमामऊ से अर्जुनगंज बारार होते हुए लालबत्ती चौराहा
- चौक से ठाकुरगंज होते हुए दुबग्गा
- चारबाग से कैसरबाग बस स्टेशन
- बांसमंडी से हैदरगंज तिराहा

- एवरेडी से नेहरू चौराहा
- पक्कापुल से मड़ियांव चौराहा
- अमीनाबाद से नक्खास तिराहे तक
- 1090 से क्लार्क अवध तिराहे से जियामऊ होते हुए सिकन्दरबाग-चिरैयाझील तिराहे तक व सप्रू मार्ग से बैंक ऑफ  इंडिया तक
- गोल मार्केट से छन्नीलाल कपूरथला चौराहे बादशाह नगर, लेखराज तक, भूतनाथ होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed