{"_id":"5af001514f1c1b9c098b893c","slug":"e-office-system-implemented-in-up-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में अब नहीं लटकायी जा सकेंगी फाइलें, आज से लागू हुई यह व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय में अब नहीं लटकायी जा सकेंगी फाइलें, आज से लागू हुई यह व्यवस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 May 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय में सोमवार से सभी विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल 27 अक्तूबर को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए सचिवालय के 20 विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
उन्होंने दूसरे चरण में सचिवालय के बाकी विभागों में यह व्यवस्था लागू करने की बात कही थी। जिसके तहत आज से सचिवालय के बाकी 70 से अधिक अन्य विभागों में भी ई-ऑफिस व्यवस्था लागू कर दी गई।
विज्ञापन
नई पत्रावलियां नए सिस्टम पर चलेंगी जबकि पुरानी पत्रावलियों को डिजिटाइज कराने के बाद ई-ऑफिस रूट पर लाया जाएगा। सरकार अगस्त से प्रदेश के सभी मंडल व जिलों को ई-ऑफिस सिस्टम के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इस व्यवस्था से सरकारी फाइलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होगा और अनुभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय तक प्रत्येक कर्मी के कामकाज की ऑनलाइन मानीटरिंग की जा सकेगी।