{"_id":"66bb93abf58f9d2e4501b81d","slug":"e-office-system-implemented-in-collectorate-shravasti-news-c-13-1-knp1080-833203-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कलेक्ट्रेट में लागू हुई ई ऑफिस प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कलेक्ट्रेट में लागू हुई ई ऑफिस प्रणाली
Tue, 13 Aug 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को पेपर लेस ई ऑफिस प्रणाली लागू की गई। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने फैमिली आईडी के आवेदनों का निस्तारण करने के लिए डिजिटल आदेश जारी कर ई ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी विभागों को पेपरलेस करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे शीघ्र ही सभी कार्यालयों में डिजिटल रूप में कार्य किया जाएगा। अधिकारी व कर्मचारी अपना पूरा काम पोर्टल पर ही ऑनलाइन करेंगे। इससे संबंधित अधिकारियों के पास फाइल व जरूरी दस्तावेज तत्काल पहुंच सकेंगे। संवाद
आंगनबाड़ी केंद्र पर हुआ अन्नप्राशन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के फुलवरिया शाहपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान शिशुओं को मीठी दलिया खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को मौसमी फल, हरी सब्जी, साग आदि प्रदान का उनकी गोदभराई की गई। इस दौरान सेव द चिल्ड्रन के प्रवीण कुमार सेठ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन करना चाहिए। साथ ही समय समय पर स्वास्थ्य की जांच भी कराना चाहिए। जिससे जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हों। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रही। संवाद
*************************************