{"_id":"59f2ea9a4f1c1b59678b7f61","slug":"e-office-facility-started-in-20-offices-in-up-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय के 20 विभाग ई-ऑफिस से जुड़े, अब नहीं चलेगी अफसरों की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय के 20 विभाग ई-ऑफिस से जुड़े, अब नहीं चलेगी अफसरों की मनमानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
ई-ऑफिस सेवा की शुरुआत करते सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय में शुक्रवार से ई-ऑफिस सिस्टम पर काम शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के तिलक हाल में इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिस्टम पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। पहले चरण में 20 विभाग ई-ऑफिस से जोड़े गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद सचिवालय की पत्रावलियां तीन दिन में निस्तारित करने की समय सीमा तय की थी।
लेकिन मॉनीटरिंग का कोई सिस्टम न होने से यह पता करना संभव नहीं हो पा रहा था कि वास्तव में इस निर्देश पर अमल हो भी रहा है या नहीं।
इसके बाद योगी ने समय से पत्रावलियों के निस्तारण के लिए सचिवालय से जिलों तक के प्रशासनिक कार्यालयों को ई-ऑफिस सिस्टम पर लाने का निर्देश दिया था।
31 मार्च तक जिले तक पहुंचेगी सेवा
उद्घाटन के मौके पर मौजूद नेता
इसकी शुरुआत आज सचिवालय से हो गई। शासन के 20 विभागों में ई-ऑफिस सेवा की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। 31 दिसंबर तक सचिवालय के सभी विभागों को इस सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और 31 मार्च तक सभी जिलों के ई-ऑफिस इससे जोड़ दिए जाएंगे।
इससे इन विभागों में में तय समय सीमा के भीतर काम हो सकेंगे। देरी पर अफसरों की जवाबदेही तय की जा सकेगी। किस स्तर पर कौन से मामले हैं, वरिष्ठ अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर सकेंगे।
इससे इन विभागों में में तय समय सीमा के भीतर काम हो सकेंगे। देरी पर अफसरों की जवाबदेही तय की जा सकेगी। किस स्तर पर कौन से मामले हैं, वरिष्ठ अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर सकेंगे।