{"_id":"67c75dc796b6c728c8035362","slug":"e-lottery-for-liquor-shops-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1103391-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शराब दुकानों की ई-लॉटरी कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शराब दुकानों की ई-लॉटरी कल
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आबकारी विभाग शराब की फुटकर दुकानों के प्रथम चरण की ई-लाटरी बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होगी। विभाग की ओर से बताया गया कि आवेदक सुबह 09:30 बजे तक पहुंच जाएं। पहचान के लिए अपने साथ ई-लाटरी पोर्टल से मिलती हुई फोटो युक्त पंजीकरण स्लिप व आईडी कार्ड (आधार अथवा पैन कार्ड मूलरूप में) लेकर आएं। आवेदक के प्रतिनिधि हिस्सा लेना चाहते हैं तो कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क कर प्रवेश पत्र लें। प्रक्रिया समिति के सदस्यों व आवेदकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोई भी शस्त्र लाने पर प्रतिबंध रहेगा।