{"_id":"3811286444037b031d56e60938ed0138","slug":"e-governance-to-be-start-in-69-district-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 जिलों में भी शुरू होगी ई-गवर्नेंस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 जिलों में भी शुरू होगी ई-गवर्नेंस सेवा
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Jul 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के छह जिलों में ई-गवर्नेंस योजना की सफलता के बाद अब इसे बाकी 69 जिलों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जिलों को दो जोन में बांटा जाएगा। मंगलवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में योजना को अमली जामा पहनाने की रणनीति तय की गई।
ई-गवर्नेंस के अंतर्गत नौ विभागों की 26 सेवाएं जनसेवा केंद्रों, लोकवाणी केंद्रों व जन सुविधा केंद्रों के जरिये उपलब्ध कराई जाती हैं।
राज्य स्तरीय एपेक्स कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव को सीतापुर, रायबरेली, गोरखपुर, सुल्तानपुर, गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर में ई-गवर्नेंस सेवा की सफलता की जानकारी दी गई।
बैठक में बाकी 69 जिलों को दो जोन में बांट कर योजना को लागू करने का फैसला हुआ। जोन-1 में 35 व जोन दो में 34 जिले शामिल हैं।
ई-गवर्नेंस के जरिये उपलब्ध कराई जा रही 26 सेवाओं के सरलीकरण के लिए सलाहकार एजेंसी अर्नेस्ट एंड यंग ने रिपोर्ट उपलब्ध कराई है।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों निर्देशित किया कि योजना को समयबद्ध ढंग से लागू करने के लिए रिपोर्ट के सुझावों पर विचार कर शासनादेश जारी किया जाए।