फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e district portal services will be available in umang app

उत्तर प्रदेश के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की सेवाएं अब मिलेंगी 'उमंग' एप पर : दिनेश शर्मा

Sat, 29 Dec 2018 10:34 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sat, 29 Dec 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
e district portal services will be available in umang app
UMANG APP

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार के ‘उमंग’ एप पर अब प्रदेश सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं (आय, जाति, निवास, कुटुंब रजिस्टर की नकल, दिव्यांग व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र) व गृह विभाग की सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


वे शनिवार को उर्दू अकादमी में प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस की ओर से हुई उमंग (यूनीफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस) योजना से जुड़ी कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उमंग एप के जरिए सरकार आम लोगों को विभिन्न ई-सेवाओं को एक साथ उपलब्ध कराना है। वर्तमान में 17 राज्यों की 325 सेवाएं उमंग एप से दी जा रही हैं। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि उमंग योजना आम लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सरकारी सेवाओं को उमंग एप से इंटीग्रेट किया जाना बहुत जरूरी है। इसे सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस विभागों को पूरा सहयोग देगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मोबाइल फोन की भरपूर उपलब्धता से उमंग एप का लाभ सभी तरह के लोग पाएंगे।


कार्यशाला में एनआईसी के अधिकारियों द्वारा मोबाइल गवर्नेंस के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकरी दी गई। एडीजी पुलिस ट्रेनिंग संजय एम. तरडे ने पुलिस विभाग में मोबाइल गवर्नेंस संबंधी की गई पहल की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed