{"_id":"6859ba7b23b18aeaeb00c2cb","slug":"e-cart-saved-from-colliding-with-varanasi-bareilly-express-accident-averted-lucknow-news-c-13-knp1050-1262389-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस से टकराने से बचा ई-कार्ट, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस से टकराने से बचा ई-कार्ट, हादसा टला
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर खड़ा ई कार्ट
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस की बोगियों से एक ई-कार्ट टकराने से बच गया। बैटरी से चलने वाला ई-कार्ट यात्रियों को उतार चुका था और बोगी से बिलकुल सटाकर चलाया जा रहा था। इसके टकराने से प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री हादसे का शिकार हो सकते थे।
मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच पर स्टेशन अपग्रेडेशन के तहत यहां कॉन्कोर्स निर्माण के लिए फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। इसके चलते पांच नंबर प्लेटफॉर्म बंद है। ट्रेनें चार नंबर प्लेटफॉर्म पर ही आ रही हैं।
सोमवार सुबह करीब सात बजे वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची। इसी बीच सबवे से होते हुए एक ई-कार्ट कानपुर छोर की ओर से यात्रियों को लेकर पहुंचा। यात्रियों को उतारने के बाद चालक ने ई-कार्ट वापस मोड़ा। इसी दौरान सामने से वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस आ रही थी। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ भी थी। ई-कार्ट को चालक ने बिल्कुल बोगियों से सटाकर गुजारा। हालांकि, कार्ट बोगियों में टकराने से बच गई, लेकिन चालक की गलती यात्रियों पर भारी पड़ सकती थी।
विज्ञापन
आड़े-तिरछे चलाते हैं ई-कार्ट
प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्टॉल मालिक बताते हैं कि ई-कार्ट चालक गलत तरीके से वाहन चलाते हैं। इससे यात्री चोटिल हो जाते हैं। खासतौर पर प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच पर चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से ई-कार्ट संचालन से यात्रियों को दिक्कतें होती हैं।
Iई-कार्ट संचालन को लेकर लापरवाही बरतने की शिकायतें आ रही हैं। मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। I
I-सुनील कुमार वर्मा, डीआरएम, उत्तर रेलवेI