{"_id":"679e08859e5ec176650d0c04","slug":"dv-pac-of-police-radio-cadre-recruitment-from-8th-february-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा 8 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा 8 फरवरी से
Sat, 01 Feb 2025 05:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Feb 2025 05:11 PM IST
सार
पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा 8 फरवरी से होगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/ पीएसटी) 8 फरवरी से आयोजित होगी।
विज्ञापन
आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर में आयोजित परीक्षा मे शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से अथवा
विज्ञापन
upprpbrp.onlinereg.in/index.html लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है, वह हेल्पलाइन नंबर- 044-47749013 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि इसकी लिखित परीक्षा बीते वर्ष जनवरी और फरवरी माह में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन