फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Duty will be imposed as per roster in flood affected areas

Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाके में रोस्टर के हिसाब से लगेगी ड्यूटी

Wed, 13 Aug 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Duty will be imposed as per roster in flood affected areas
बीकेटी में बाढ़।
लखनऊ। सीएमओ ने टीम के साथ मंगलवार सुबह बीकेटी ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लासा, बहादुरपुर और हरदा बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और सीएचसी प्रभारियों को रोस्टर के हिसाब से स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह, बीकेटी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह, इटौंजा सीएचसी के प्रभारी डॉ. किसलय बाजपेई बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। सीएमओ ने दोनों अधीक्षकों को क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को ओआरएस, जिंक, क्लोरीन की गोलियों समेत जरूरी दवाएं मुहैया कराने के लिए कहा। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी इटौंजा का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक को साफ सफाई रखने, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत आशा और लाभार्थियों का सही समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed