फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dutch company to invest in Uttar Pradesh.

यूपी में 1200 करोड़ का निवेश करेगी डच कंपनी, 3500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 14 Nov 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dutch company to invest in Uttar Pradesh.
नीदरलैंड के राजदूत अल्फोन्सुस स्तूलएंगा - फोटो : amar ujala

नीदरलैंड गणराज्य (डच) ने सोमवार को लखनऊ में अपना वाणिज्यिक दूतावास शुरू कर दिया। दूतावास का उद्घाटन करने के बाद नीदरलैंड के राजदूत अल्फोन्सुस स्तूलएंगा ने कहा डच कंपनी के सहयोग से सीतापुर में जैविक कचरे से पेट्रोल बनाने का कारखाना लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1200 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 3500 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


अल्फोन्सुस की अगुवाई में डच प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ पहुंचा। अल्फोन्सुस ने यहां गोमतीनगर में अपने देश के वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। अल्फोन्सुस ने संवाददाताओं को बताया कि जुलाई 2016 में अधिकाधिक सहयोग के लिए नीदरलैंड और यूपी के बीच एक एमओयू हुआ था।
विज्ञापन


उनकी इस दौरे से नीदरलैंड और यूपी के रिश्ते और मजबूत होंगे। डच राजदूत ने कहा कि नीदरलैंड दुनिया का एकमात्र देश है, जिसने यूपी में अपना वाणिज्य दूतावास (कौन्सुलेट) खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
अल्फोन्सुस ने बताया कि मंगलवार को उनके साथ डच प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। इस दौरान यूपी में निवेश की संभावनाओं के साथ-साथ पर्यावरण और कृषि तकनीक पर भी चर्चा होगी।

कानपुर में गंगा की स्वच्छता और दूध प्रसंस्करण के प्रोजेक्ट

Dutch company to invest in Uttar Pradesh.

अल्फोन्सुस ने बताया कि कानपुर में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है, जिसकी क्षमता 5 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की होगी। पहले चरण में 6 हजार किसानों को लाभान्वित करने की योजना है।

डच राजदूत ने कहा कि कानपुर में पीपीपी मोड में गंगा नदी की स्वच्छता के लिए भी प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है। इसके तहत कानपुर के लेदर उद्योग के लिए कम से कम जल प्रदूषण रोकन वाली तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को डच सरकार के ‘सस्टेनेबल वाटर फंड प्रोग्राम’ के तहत मदद मिलेगी। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 4.7 मिलियन यूरो निवेश किया जाएगा।

जैविक डीजल-पेट्रोल के लिए उगाएंगे एलीफेंट घास
अल्फोन्सुस ने बताया कि सीतापुर में डच कंपनी शेल की मदद से जैविक कचरे से डीजल-पेट्रोल बनाने का कारखाना लगाएगी। शेल बायोमास आधारित इस प्लांट में भारतीय कंपनी ‘सनलाइट फ्यूल्स’ को तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग देगी।

सनलाइट फ्यूल्स के निदेशक सुनील सिंघल ने बताया कि इसके स्थापित होने पर जहां 500 लोगों को कारखाने में रोजगार मिलेगा, वहीं कच्चे माल के तौर पर एलीफेंट घास के उत्पादन के लिए तीन हजार किसानों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed