{"_id":"64380f1c4ad5880d310e4a39","slug":"during-six-years-up-police-killed-183-criminals-in-encounter-including-four-prize-money-of-five-lakh-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : छह सालों के दौरान यूपी पुलिस ने पांच लाख के चार इनामी समेत 183 अपराधी एनकाउंटर में किए ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : छह सालों के दौरान यूपी पुलिस ने पांच लाख के चार इनामी समेत 183 अपराधी एनकाउंटर में किए ढेर
Fri, 14 Apr 2023 02:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:12 PM IST
सार
अक्टूबर 2021 में एसटीएफ ने छह लाख के इनामी डकैत उदयभान यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एसटीएफ ने ढेर किया था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम था। वहीं दो दिन पहले बिजनौर पुलिस ने ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा को ढेर किया है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते छह वर्षों के दौरान प्रदेश पुलिस 183 बदमाशों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। इसमें पांच लाख रुपये के चार इनामी दस्यु उदयभान, विकास दुबे, असद और गुलाम शामिल हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक माफिया और अपराधियों का सफाया जारी है।
विज्ञापन
बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में एसटीएफ ने छह लाख के इनामी डकैत उदयभान यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को एसटीएफ ने ढेर किया था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम था। वहीं दो दिन पहले बिजनौर पुलिस ने ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा को ढेर किया है।
विज्ञापन
पिछले साल वाराणसी पुलिस ने दो लाख के इनामी मनीष सिंह को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। हालांकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए और 1424 घायल हुए। बीते छह वर्षों में पुलिस ने ढाई लाख के पांच, दो लाख के दो, डेढ़ लाख के छह और एक लाख के 27 अपराधियों को मार गिराया है। सबसे ज्यादा 61 एनकाउंटर मेरठ जोन में हुए हैं। इसके बाद वाराणसी में 19, आगरा में 14 और लखनऊ जोन में 11 एनकाउंटर हो चुके हैं।
विज्ञापन