{"_id":"67cdf7b50d55c1212301beb1","slug":"during-janta-darshan-mla-was-abused-and-threatened-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1110237-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जनता दर्शन के दौरान विधायक से अभद्रता, धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जनता दर्शन के दौरान विधायक से अभद्रता, धमकी भी दी
विज्ञापन
विधायक आवास के बाहर मौजूद पुलिस और खड़े लोग।
लखनऊ। लखनऊ पूर्वी क्षेत्र के भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव से जनता दर्शन के दौरान अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि मीट दुकानदारों ने साथियों के साथ विधायक आवास में घुसकर अभद्रता की और धमकी भी दी।
विधायक ने बताया कि बीते दिनों इंदिरानगर शिवविहार आवासीय कल्याण समिति के निवासियों ने शिकायत की थी कि क्षेत्र में खुले में मीट बेचने से गंदगी फैल रही है। अवशेषों का निस्तारण न होने से बीमारी फैलने की आशंका है।
इस पर उन्होंने शनिवार को निरीक्षण किया। यहां मीट की दुकान के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा। आरोप है कि रविवार को जनता दर्शन के दौरान मीट दुकानदार का लड़का कुछ अराजकतत्वों के साथ घर में घुसकर अभद्रता करने लगा। संदिग्ध खुद को अधिवक्ता बता रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक, विधायक शनिवार को निरीक्षण करने निकले थे। इस बीच किसी ने दुकानदार की शिकायत की। विधायक दुकानदार से मिले भी थे। इस कारण दुकानदार, वकील के साथ विधायक के पास गए थे।