फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   durgesh nandini win in narhi election

मृतक पार्षद बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदिनी जीती पार्षदी चुनाव

Tue, 09 Feb 2016 10:14 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
durgesh nandini win in narhi election

लखनऊ में सपा के सभासद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव की हत्या के बाद खाली हुए पद के लिए उपचुनाव कराया गया था।

विज्ञापन


नरही के रामतीर्थ वार्ड से पार्षद की सीट के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में मृतक पार्षद बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदिनी भारी वोटों से विजयी हुई है।

दुर्गेश नंदिनी सपा की प्रत्याशी थी। इस चुनाव में दुर्गेश नंदिनी को 2770 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी को इस चुनाव में 975 वोट मिले हैं। इस चुनाव में कुल 4130 वोट पड़े थे। 1795 वोटों से सपा की दुर्गेश नंदिनी विजेता हुई।

विज्ञापन

पार्षदी चुनाव में हुई थी मात्र 27.28 फीसदी वोटिंग

durgesh nandini win in narhi election

सपा सभासद अतुल यादव बंटू की मृत्यु के बाद रिक्त राम तीरथ वार्ड (नरही) में पार्षद सीट के  उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

पार्षद चुनने के लिए मतदाताओं में खास रूझान न होने के कारण सुबह से शाम पांच बजे तक मात्र 27.28 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया था।

पार्षदी उपचुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के लिए राम तीरथ वार्ड के 6 मतदान केंद्रों पर 16 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जहां 15135 मतदाताओं को चुनाव मैदान में मौजूद छह प्रत्याशियों में से किसी एक को चुनने के लिए मतदान करना था, लेकिन मात्र 4130 मतों से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति तक मात्र 27.28 फीसदी ही मतदान हुआ था।

पार्षद बंटू यादव को भरी भीड़ में मारी गई थी गोली

durgesh nandini win in narhi election

नरही के रामतीर्थ वार्ड से पार्षदी के चुनाव में विजेता हुई दुर्गेश नंदिनी के पति बंटू यादव को बीते साल एक नवंबर को भरी भीड़ के बीच गोली मार दी थी।

सपा के दबंग पार्षद बंटू यादव को हजरतगंज के नरही में बदमाशों ने एक शोक सभा के बीच गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद बंटू यादव को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

कई दिनों तक ट्रॉमा सेंटर में बंटू यादव ने मौत से जूझते रहे। उसके बाद छह नवंबर को बंटू यादव की मौत हो गई। पार्षद बंटू यादव को सरेराह गोली मारे जाने को लेकर कई दिनों तक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही थी।

सपा पार्षद बंटू यादव को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने  हिस्ट्रीशीटर शिव यादव और उसके साथी वैष्‍णव को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed