{"_id":"632940201bd3fc1fdf45aaa8","slug":"duplicate-salman-khan-apologize-for-his-video-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Duplicate Salman Khan: डुप्लीकेट सलमान खान ने किया आत्मसमर्पण, आरपीएफ ने रेलवे कोर्ट भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Duplicate Salman Khan: डुप्लीकेट सलमान खान ने किया आत्मसमर्पण, आरपीएफ ने रेलवे कोर्ट भेजा
Tue, 20 Sep 2022 09:53 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:53 AM IST
सार
डालीगंज के पास रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने के मामले में डुप्लीकेट सलमान खान ने माफी मांगी है। आरपीएफ ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
आजम अली अंसारी व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से पहचाने जाने वाले आजम अली अंसारी ने सिटी स्टेशन पर आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से आरपीएफ ने उसे रेलवे कोर्ट भेज दिया। आजम अली ने 23 अगस्त को डालीगंज के पास रेलवे ट्रैक पर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाया था। इस पर उसके खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरपीएफ निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आजम अली ने वीडियो के लिए माफी मांगी। कहा कि जानकारी के अभाव में उससे गलती हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक संवेदनशील जगह होती है। उस पर या उसके इर्दगिर्द ऐसी हरकत कानून का उल्लंघन है। लोगों से अपील की जा रही है कि इससे बचें।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले आठ मई को आजम अली के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह घंटाघर पर बगैर शर्ट के वीडियो को शूट कर रहा था।