फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   duplicate IAS officer arressted

फर्जी आईएएस चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 20 Dec 2020 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
duplicate IAS officer arressted
हुसैनगंज इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने शनिवार देर रात नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फ र्जी आईएएस पंकज मिश्रा को जाल बिछाकर दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने पंकज से नौकरी के बहाने संपर्क किया था। उन्होंने लेनदेन के बहाने पंकज को बापू भवन के पास बुलाकर पकड़ लिया। देर रात फ र्जी आईएएस पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पंकज मिश्रा इंदिरानगर का रहने वाला है। उसने एक महीने पहले बलरामपुर निवासी पंकज तिवारी से खुद को आईएएस अफ सर बताते हुए नौकरी का झांसा दिया था। नौकरी के लिए उसने साढ़े तीन लाख रुपये का खर्च बताया था। पंकज ने इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने छानबीन की तो पता चला कि इस नाम का कोई आईएएस अफ सर नहीं है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने आम बेरोजगार बनकर खुद की नौकरी के लिए फर्जी आईएएस से संपर्क किया।
विज्ञापन

पंकज ने उन्हें भी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। कई बार बातचीत के बाद शनिवार रात इंस्पेक्टर के बुलाने पर पंकज हुसैनगंज इलाके में पहुंचा जहां से उसे दबोच लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पंकज शातिर ठग है। इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2012 में वह ठगी के आरोप में गोमतीनगर थाना से गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed