फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   duplicate duranto from today

जानिए, कब से शुरू हो रही है डुप्लीकेट दूरंतो

Tue, 08 Apr 2014 08:18 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Apr 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
duplicate duranto from today

नई दिल्ली के लिए लखनऊ से बुधवार को भी अब एक स्पेशल एसी ट्रेन चलेगी। ट्रेन डुप्लीकेट दूरंतो एक्सप्रेस लखनऊ से बुधवार रात 11:30 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


ट्रेन का बीच में कहीं भी ठहराव नहीं होगा। यह ट्रेन गुरुवार को नई दिल्ली से लखनऊ के लिए वापस लौटेगी। इस समय एसी एक्सप्रेस व दूरंतो एक्सप्रेस न होने के कारण लखनऊ मेल में लंबी वेटिंग रहती है।
विज्ञापन


ऐसे में बृहस्पतिवार को बाजारों की साप्ताहिक बंदी होने के कारण बड़ी संख्या में व्यापारी भी बुधवार को नई दिल्ली जाते हैं।

लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ कुमार ने रेलवे बोर्ड से बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था।

बोर्ड ने एसी प्रथम, एसी द्वितीय, एसी तृतीय और एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणियों वाली डुप्लीकेट दूरंतो को इस बुधवार से चलाने का निर्णय लिया है।

पिछले कई दिनों से निर्माण के कारण प्लेटफॉर्म छह की जगह एक नंबर से चल रही पुष्पक एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में एक बार फिर बदलाव किया गया है। यह ट्रेन मंगलवार से दोबारा प्लेटफॉर्म छह से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed