फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dumpers stopped

Lucknow News: मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने रोका डंपरों का संचालन

Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
dumpers stopped
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से जुड़कर बनाए जा रहे ऊंचाहार बाईपास के लिए अधिगृहीत जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को मिट्टी ला रहे डंपरों का संचालन रोक दिया। प्रदर्शन कर किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर से सटे खोजनपुर गांव से प्रतापगढ़ सीमा तक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। गांव के शैलेंद्र, उर्वी, रामाश्रय, रामराज, जमुना प्रकाश, जगदीश, संगीता, जय सिंह, रामभवन, शिवरतन, शिवकली, रामजियावन, रघुनाथ, छोटेलाल आदि को जमीन मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को मिट्टी डाल रहे डंपर को रोक कर प्रदर्शन किया। बताया कि आठ माह से कागजी कोरम पूरा कराने के नाम पर दौड़ाया जा रहा है। ऊंचाहार देहात के प्रधान धनराज यादव ने कहा है कि किसानों को जल्द मुआवजा नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन होगा। उधर, एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि किसानों के आरोपों की जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed