फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dumper fire, chaos

Lucknow News: डंपर में लगी आग, अफरातफरी

Fri, 15 Nov 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dumper fire, chaos
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी भराई कर रहे डंपर में बुधवार रात अचानक आग लग गई। घटना चड़रई-सूची मार्ग पर हुई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ऊंचाहार क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज गति से चल रहा है। उसमें मिट्टी भराई कार्य के लिए लगभग 50 डंपर जमुनापुर चौराहे के आसपास गांवों में मिट्टी का खनन कर ढुलाई कर रहे हैं। रात में चड़रई गांव के पास एक डंपर के केबिन में अचानक आग लग गई। यह देख चालक ने डंपर सड़क पर खड़ा कर दिया और क्लीनर के साथ कूद कर भाग निकला।
विज्ञापन


डंपर सड़क पर ही जलता रहा। गांव वालों को जानकारी हुई तो लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि डंपर में आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed