{"_id":"69bf7f5491b44f34a50920fa","slug":"dumper-collides-with-motorcycle-in-sitapur-two-youths-die-on-spot-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत; मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत; मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे
Sun, 22 Mar 2026 11:04 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:04 AM IST
सार
सीतापुर में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। ये दोनों मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंद्रराज की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा कमलापुर इलाके में कम्हरिया पुल पर हुआ। मृतकों की पहचान दीपक (19) निवासी चौड़िया कोठार, थाना रामपुर कलां एवं इंद्रराज (20) निवासी तेलाईगांव, थाना सिधौली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों युवक शनिवार शाम को मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे। सुबह हादसे में दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन