{"_id":"665240ba26493f754a0d2b86","slug":"dumper-broke-wire-and-jcb-broke-pole-power-failure-raebareli-news-c-101-1-slko1033-114812-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर ने तार व जेसीबी ने खंभा तोड़ा, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर ने तार व जेसीबी ने खंभा तोड़ा, बिजली गुल
Sun, 26 May 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सिद्धौर गांव के पास अवैध रूप से शुक्रवार रात मिट्टी के अवैध खनन के दौरान जेसीबी ने 11 हजार एचटी लाइन का खंभा तोड़ दिया। इसके बाद खनन करने वाले भाग गए। उधर, जिंगना के पास डंपर ने बिजली का तार तोड़ दिया। बिजली जाने से करीब एक हजार उपभोक्ता परेशान हो गए। कार्रवाई से बचने के लिए जेसीबी मालिक ने नया खंभा लगाने का भरोसा दिया है।
शुक्रवार की रात भीख-सिद्धौर की चकरोड के किनारे मिट्टी खनन हो रही थी। अचानक जेसीबी ने हाईटेंशन लाइन के खंभे को तोड़ दिया। इससे सिद्धौर सहित कई गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में ही पावर हाउस को सूचना दी गई, जिसके बाद रात भर उमरी फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रही। जेसीबी संचालक ने पावर हाउस पहुंचकर नया खंभा लगाने में आने वाला खर्च देने का अनुरोध किया है।
उधर, जिंगना के पास डंपर के चपेट में आने से बिजली का तार टूट गया। क्षेत्र के गांवों में 20 घंटे से बिजली गुल है। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि जेसीबी संचालक को बिजली का नया खंभा लगाने के लिए कहा गया है। यदि खंभा नहीं लगाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बहाल रखने का प्रयास किया जा रहा है।