फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   duleep trophy final match score.

दलीप ट्रॉफी: विशाल स्कोर बनाने के बाद इंडिया रेड के स्पिनरों ने दिखाया कमाल, ब्ल्यू पर कसा शिकंजा

Wed, 27 Sep 2017 11:09 AM IST
खेल संवाददाता/अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
duleep trophy final match score.
शॉट खेलते वाशिंगटन सुंदर - फोटो : amar ujala

वाशिंगटन सुंदर के कॅरिअर बेस्ट 88 रन की मदद से पहली पारी में 483 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद इंडिया रेड के स्पिनरों ने अपना जादू चलाते हुए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया ब्ल्यू पर शिकंजा कस लिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्ल्यू ने पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए।

विज्ञापन


टीम के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन एक छोर पर लंगर डालते हुए 87 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि, कप्तान सुरेश रैना महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फालोआन से बचने के लिए इंडिया ब्ल्यू को अभी 103 रन और बनाने होंगे जबकि, टीम के पांच विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


ऐसे में ईश्वरन के साथ 27 रन बनाकर खेल रहे जयदेव उनादकट पर सारा दारोमदार होगा।  हालांकि इंडिया रेड की पारी के दौरान बासिल थंपी, अशोक डिंडा और सिद्धार्थ कौल की तिकड़ी ने महज छह ओवर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में कल के पांच विकेट पर 317 रन से आगे खेलते हुए इंडिया रेड के लिए निचले क्रम में वाशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभालते हुए पचासा जड़ा। इशांक जग्गी ने 30 और विजय गोहिल ने 29 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए सुंदर का भरपूर साथ दिया। सुंदर ने 88 रन बनाकर टीम के आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज बने। इस पारी के दौरान उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और पांच छक्के जड़े। इंडिया रेड ने 127.2 ओवर खेलते हुए 483 रन बनाए। भार्गव भट्ट ने चार और अक्षय ने तीन विकेट हासिल किए।

दिनेश कार्तिक की स्टंपिंग

duleep trophy final match score.

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया के लिए ब्ल्यू के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने शिखर भारत के साथ सतर्क शुरुआत की, जबकि दिनेश कार्तिक ने पहला ओवर स्पिनर विनय गोहिल को देकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। 51 रन के योग पर भारत विनय गोहिल की गेंद पर बोल्ड हो गए। तीसरे क्रम पर मनोज तिवारी ने ईश्वरन के साथ मोर्चा संभाला और स्कोर को 93 रन तक ले गए।

तिवारी 25 रन के निजी योग पर विनय गोहिल का दूसरा शिकार बने। इसके बाद दर्शकों की शोर-शराबे के बीच उतरे कप्तान रैना कुछ खास नहीं कर सके और महज एक रन के निजी योग पर सुंदर की गेंद पर चकमा खा गए। विकेट कीपर कार्तिक ने उन्हें खूबसूरती से स्टंप आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा 12 और इशान किशन खाता खोल बगैर पवेलियन लौट गए। 123 रन पर पांच विकेट खोने के बाद जयदेव उनादकट ने ईश्वरन के साथ पारी को संभाला और दिन खत्म होने तक टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया।

दोनों अभी तक 57 रन जोड़ चुके हैं। 87 रन की पारी के दौरान ईश्वरन ने 123 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके जमाए। रेड की ओर विजय गोहिल ने 65 रन देकर सबसे अधिक तीन और वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed