फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to the protest by LU students, there were queues of vehicles on Hanuman Setu

Lucknow News: लविवि के छात्रों के धरने से हनुमान सेतु में लगीं वाहनों की कतारें

Fri, 11 Apr 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Due to the protest by LU students, there were queues of vehicles on Hanuman Setu
लविवि के छात्रों के धरने से हनुमान सेतु में लगीं वाहनों की कतारें
लखनऊ। आईटी चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात लखनऊ विवि के छात्रों के धरने से आईटी कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान हनुमान सेतु तक वाहनों की कतारें नजर आईं। जाम बढ़ता देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। छात्रों को हटाने के लिए भीड़ नियंत्रण वाहन बुलाना पड़ा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल कर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की।
विज्ञापन

हबीबुल्लाह से लड़ाई की शुरूआत प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अनुसार, बुधवार की दोपहर विवि के दो छात्र और तीन लड़कियां एक अन्य छात्र को लेने हबीबुल्लाह छात्रावास गए थे। वहां इनकी छात्रावास के एक छात्र के साथ झगड़ा हुआ। इन्होंने इसकी शिकायत प्रॉक्टर ऑफिस में की। प्रॉक्टर ऑफिस कुछ करता उसके पहले ही डे स्कॉलर्स और कुछ बाहरी लोगों ने परिसर में मारपीट कर ली।
विज्ञापन


सोती रही एलआईयू, घटना से नहीं लिया सबक

लखनऊ विश्वविद्यालय में छोटी बातों पर जानकारी करने वाली एलआईयू को छात्रों के बवाल की सूचना नहीं हुई। छात्रावास के छात्रों को पीटे जाने से नाराज छात्र बुधवार से ही कुलपति आवास घेरने की योजना बना रहे थे। एलआईयू को इनकी योजना और दूसरे पक्ष के गतिविधि की कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed