फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to Tempest, electricity has gone, traffic failure

आंधी-पानी ने गुल की बिजली, गिरे पेड़, आवागमन बाधित

Mon, 01 Apr 2019 01:35 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Mon, 01 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Due to Tempest, electricity has gone, traffic failure
आंधी-पानी ने गुल की बिजली, गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में शनिवार देर रात लगभग एक बजे आई आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिर जाने से शहर व ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई और पूरी राजधानी अंधेरे में डूब गई। लाइनों पर पेड़ गिरने से आई तकनीकी खामी के चलते रविवार शाम तक बिजली की आवाजाही का सिलसिला चला। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

आंधी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर भी जले, जिनको बदला जा रहा है। कई जगह रास्ते में गिरे पेड़ों ने आवागमन बाधित किया। इससे भी लोगों को परेशानी हुई। हाईटेंशन एवं एलटी लाइन टूटने के कारण इंदिरानगर, विकासनगर, गोमतीनगर, चिनहट गेहरू, रेजीडेंसी, अहिबरनपुर, आईआईएम रोड एवं गोमतीनगर विस्तार उपकेंद्र इलाकों में बिजली संकट रहा। लाइन एवं तार टूटने की घटनाएं पेड़ एवं उसकी टहनी गिरने के कारण हुई हैं। इसके अलावा रविवार दोपहर में नूरबाड़ी उपकेंद्र इलाके में दरगाह रोड पर मौजूद ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे लोगों को रविवार शाम तक बिजली संकट झेलना पड़ा। यह ट्रांसफाॅर्मर कूड़ाघर के पास रखा गया था।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed