{"_id":"59d7822c4f1c1b69678b4639","slug":"due-to-technical-issues-in-gst-portal-three-lakh-business-failed-to-submit-tax","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पोर्टल की खामियों के चलते तीन लाख व्यापारियों ने नहीं भरा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पोर्टल की खामियों के चलते तीन लाख व्यापारियों ने नहीं भरा टैक्स
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
gst
जीएसटी पोर्टल की खामी अब सरकारी खजाने पर भी भारी पड़ने लगी है।
विज्ञापन
अब तक व्यापारी ही वाणिज्य कर विभाग में जीएसटी पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते लाइन लगा-लगाकर रिटर्न फाइल न होने से तंग थे। लेकिन अब इसी तकनीकी खामी ने वाणिज्य कर विभाग की नींद उड़ा दी है।
विभाग से अब प्रदेश के ऐसे तीन लाख व्यापारियों को नोटिस भेजा जा रहा है जिन्होंने अगस्त का टैक्स अब तक नहीं चुकाया है।
जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामी से प्रदेश में तीन लाख व्यापारी अब तक जीएसटीआर-3बी का रिटर्न फाइल नहीं कर सके हैं। वाणिज्य कर विभाग उनके मोबाइल पर दिन में तीन-तीन बार कॉल करके रिटर्न फाइल करने एवं टैक्स भरने को कह रहा है।
विज्ञापन
वाणिज्य कर अफसरों के मुताबिक प्रदेश में 8.50 लाख व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं। इन्हें हर महीने की 20 तारीख तक उससे पिछले महीने हुए व्यापार का रिटर्न जीएसटीआर-3बी फाइल कर उस पर टैक्स चुकाना होता है।
विज्ञापन
20 सितंबर तक 5.50 लाख व्यापारियों ने टैक्स जमा कर दिया। इसमें लखनऊ के लगभग 25 हजार व्यापारी शामिल हैं। जिन व्यापारियों ने अगस्त का रिटर्न फाइल नहीं किया है उन्हें दिल्ली जीएसटी मेगा कॉल सेंटर से कॉल की जा रही है। वहीं पंजीकृत मोबाइल पर टैक्स भरने के लिए एसएमएस भी आ रहे हैं।
Trending Videos
नौ को करेंगे अफसरों का घेराव
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संसदीय महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने जीएसटी पोर्टल की समस्याओं एवं जुर्माना लगाए जाने के विरोध में नौ अक्तूबर को वाणिज्य कर अफसरों का घेराव कर धरना देने का एलान किया है। उन्होंने आयुक्त से बीटूसी (बिजनेस मैन से ग्राहक) को बेचे गए माल का रिटर्न तीन महीने में फाइल करने की मांग की है।