फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to summer school timing changed in lucknow

बदली टाइमिंग, अब स्कूल 7 से 12 बजे तक

Sat, 03 May 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
due to summer school timing changed in lucknow

भीषण गर्मी को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह सात बजे से शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक छुट्टी होगी।

विज्ञापन


डीएम राजशेखर ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया।

आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए परेशानी

जिला अधिकारी के निर्देश के बाद डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए थोड़ी मुसीबत पैदा हो गई है।

दरअसल लखनऊ के ज्यादातर डे बोर्डिंग स्कूलों में ऐसे बच्चे पढ़ते हैं जिनके माता-पिता दोनों कामकाजी हैं। बच्चे को डे बोर्डिंग स्कूल में छोड़कर दोनों काम पर चले जाते हैं।

शाम को ऑफिस से आने के बाद वो बच्चों को ले लेते हैं। जिला अधिकारी के आदेश के बाद डे बोर्डिंग स्कूलों और बच्चों दोनों को परेशानी हो जाती है।

यूपी के पहले डे बोर्डिंग स्कूल के सहायक निदेशक डॉ. जावेद आलम खान के अनुसार जिला अधिकारी के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

डे बोर्डिंग स्कूल होने के कारण हमारे यहां बच्चे धूप बढ़ने से पहले आते हैं और धूप जाने के बाद तक यहीं रहते हैं इसलिए घर जैसा माहौल होता है।

इस वजह से अभिभावक स्कूल बंद करने पर एतराज जताते हैं लेकिन डीएम का आदेश होने के कारण हम मजबूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed