फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to rain, electricity supply of 50 villages was disrupted, power crisis continued throughout the night

Lucknow News: बारिश से 50 गांवों की बिजली ठप, पूरी रात रहा बिजली संकट

Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, electricity supply of 50 villages was disrupted, power crisis continued throughout the night
नगराम। समेसी उपकेंद्र के तहत 50 गांवों में शनिवार की पूरी रात बिजली संकट रहा। मोहनलालगंज खंड के बहरौली फीडर से बहरौली, भोला पुरवा, पकरा, रसूलपुर, शहजादे पुर, मकदूमनगर, हयात नगर, शिवपुरा मुकुंद खेड़ा, मिहीलाल खेड़ा, सिरौना नेहरू नगर, जवाहर सिंह का पुरवा, हरदोईया बजगहिया सहित करीब 50 गांवों के उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली आपूर्ति होती है। बहरौली निवासी इदरीश, घोड़सारा के रामसिंह भोला पुरवा के शंभू दत्त प्रजापति, खवास खेड़ा के विजय यादव, सिरौना के रामकुमार पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, मुकुंद खेड़ा के जनार्दन, मनीराम ने बताया कि शनिवार रात बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। इससे पूरी रात घरों में अंधेरा छाया रहा। सुबह करीब आठ बजे बिजली आई, मगर चार घंटे बाद 12 बजे फिर गुल हो गई।
विज्ञापन

समेसी के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बहरौली फीडर की बड़ेहा जाने वाली हाईटेंशन लाइन में डिस्क पंचर हो गई थी। रात में बारिश के कारण पेट्रोलिंग नहीं हो सकी। सुबह फाॅल्ट ठीक कर बिजली चालू की गई। इस दौरान भदुआ गांव की लाइन में खराबी आ गई। फॉल्ट से फिर सप्लाई बंद हुई। 25 किमी लंबी लाइन में फाल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी, तब बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed