फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to pressure and influence, the history sheeter again placed a kiosk in front of the Panchayat Bhawan

Lucknow News: दबाव और प्रभाव से हिस्ट्रीशीटर ने पंचायत भवन के सामने फिर रखी गुमटी

Sat, 09 Aug 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Due to pressure and influence, the history sheeter again placed a kiosk in front of the Panchayat Bhawan
पंचायत भवन के सामने सरकारी भूमि पर रखी गुमटी।
लखनऊ। निगोहां के नंदौली गांव में पंचायत भवन के सामने हिस्ट्रीशीटर ने अपने दबाव और प्रभाव से फिर गुमटी रख ली है। ग्राम प्रधान ने तहसील में शिकायत की है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अफसर जांच का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नंदौली ग्राम पंचायत भवन के गेट के सामने हिस्ट्रीशीटर उमेश सिंह ने गुमटी रखी थी। वह जमीन कब्जा करने के प्रयास में था। धीरे-धीरे जमीन पर उसका कब्जा बढ़ाता जा रहा था। 17 जून को ग्राम प्रधान रीना सिंह महिलाओं और प्रधान संघ के पदाधिकारियों के साथ धरने पर बैठ गई थीं। तब प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गुमटी समेत पूरा अतिक्रमण हटाया था। दूसरे दिन भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत और जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य पहुंचे और दोबारा गुमटी रखने की बात कही थी, लेकिन तब ऐसा नहीं हो पाया था, मगर दो दिन पहले उमेश सिंह ने फिर से गुमटी रखकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

...वही किया जो कहा...मिलीभगत का खेल
दरअसल, उमेश के दोनों भाई राकेश सिंह व सर्वेश सिंह भी हिस्ट्रीशीटर हैं। वह दोनों भी भाजपा में है। इसलिए बड़े नेता भी पैरवी कर रहे थे। जब पहले गुमटी हटाई गई थी तब नेता अड़े हुए थे कि दोबारा वहीं पर गुमटी रखी जाएगी जहां पहले रखी थी। सूत्रों के मुताबिक, उस दौरान मामला चर्चा में था इसलिए नेताओं व प्रशासन के तहसील स्तर के अधिकारियों में तय हो गया था कि गुमटी दोबारा रखी जाएगी लेकिन थोड़े समय के बाद। हुआ भी वही। जब डेढ़ महीने बीत गए तो फिर से गुमटी रखकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं गांव निवासी मुनेश्वर की गुमटी को हटाया गया था जिसको रखने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अफसरों के आदेश बेअसर

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब लगातार तहसील क्षेत्रों में निरीक्षण कर सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के मामलों में कार्रवाई के निर्देश देती रहती हैं। इसके बावजूद सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है।






Iमेरी हाल ही में मोहनलालगंज पोस्टिंग हुई है। पूरा मामला संज्ञान में नहीं है। हालांकि, शुक्रवार को मामले की शिकायत मिली है। जिसका संज्ञान लेकर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन पर कब्जा किसी कीमत पर नहीं होगा।I

I- पवन पटेल, एसडीएम मोहनलालगंजI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article