Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to lack of money, the cleanliness of the railway station is affected

Lucknow News: पैसा न मिलने से रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई पर ग्रहण

Wed, 13 Nov 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of money, the cleanliness of the railway station is affected
रायबरेली। रेलवे स्टेशनों की साफ-सफाई के लिए स्टेशन मास्टर व अधीक्षक को मिलने वाली अग्रिम धनराशि का भुगतान बीते अप्रैल माह से नहीं हुआ है। पैसा न मिल पाने के कारण रेलवे स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। फिलहाल स्टेशन मास्टर व अधीक्षक अपने निजी संसाधनों से किसी तरह साफ सफाई का काम करा रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले सभी स्टेशन मास्टरों व अधीक्षकों ने 16 नवंबर से स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था बंद करने का ऐलान कर रेल प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। इसका सीधा खामियाजा रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे प्रबंधन स्टेशनों की साफ सफाई के लिए सफाई इम्प्रेस्ट (अग्रिम राशि) का भुगतान संबंधित स्टेशन मास्टरों व अधीक्षकों को करता है। इस धनराशि का निर्धारण स्टेशनों की श्रेणी के हिसाब से होता है। बीते अप्रैल माह से स्टेशन अधीक्षकों को इस धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था में स्टेशन अधीक्षक किसी तरह अपने संसाधनों के भरोसे संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के लखनऊ मंडल सचिव राजकुमार यादव ने बताया कि सफाई इम्प्रेस्ट का भुगतान एडवांस में होने का नियम है लेकिन अप्रैल माह से इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। संगठन ने चेताया है कि यदि तीन दिन में साफ सफाई की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो 16 नवंबर से स्टेशनों पर साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी।

20 हजार रुपये से 10 हजार रुपये का होता भुगतान
जिले के ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज व बछरावां स्टेशन को सफाई व्यवस्था के लिए 20 हजार प्रति माह अग्रिम राशि के रूप में मिलता है। जबकि जलालपुर धई, लक्ष्मणपुर, दरियापुर, गंगागंज, हरचंदपुर, कुंदनगंज व रघुराज सिंह स्टेशन को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान होता है। पहले यह धनराशि 25 हजार व 15 हजार रुपये के हिसाब से मिलती थी लेकिन रेलवे ने अप्रैल 2024 से सभी स्टेशनों के इम्प्रेस्ट धनराशि में 5 हजार की कटौती कर दी है।

स्टेशन हॉल्ट पर कोई सुविधा नहीं
जिले में रामचंद्रपुर, ईश्वरदासपुर, मंझलेपुर, बरारा बुजुर्ग, बहाई, निहस्था व बैसवारा सहित सात हाल्ट स्टेशन हैं। जहां पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है लेकिन इस हाल्ट स्टेशनों पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। हाल यह है कि यहां पेयजल, बिजली व यात्रियों के लिए बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। वही स्टेशन हॉल्टों को सफाई के लिए कोई अग्रिम राशि नहीं मिलती है।

बजट न मिलने से स्टेशन मास्टर लाचार
बछरावां रेलवे स्टेशन को बीते आठ माह से साफ सफाई पर खर्च होने वाली 2.30 लाख रुपये, कुंदनगंज स्टेशन को 90 हजार रुपये व श्री राज नगर को 90 हजार रुपये की सफाई इम्प्रेसट की धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है।


तीनों स्टेशनों के स्टेशन अधीक्षक 16 नवंबर से अपने स्तर से कराए जा रहे सफाई कार्य को बंद कर इसके विरोध में उतरेंगे। बछरावां रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि बीते आठ माह में कर्ज लेकर साफ सफाई पर 2.30 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इसकी वापसी को लेकर कर्जदार अब उन पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed