फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dry and hot weather in uttar pradesh

सूरज के सितम से उबल रहा यूपी, पारा 48 के पार

Sun, 08 Jun 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jun 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
dry and hot weather in uttar pradesh

प्रदेश में आसमान से आग का बरसना जारी है। सूरज निकलने के बाद सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक प्रदेशवासी 11 घंटे तक तपन से बेहाल हो रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को भी सूबे में इलाहाबाद 48.3 डिग्री पारे के साथ सबसे गर्म रहा। 48 डिग्री के साथ बांदा दूसरे और 47.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


झांसी, चुर्क, कानपुर शहर, फतेहगढ़, उरई व आगरा ऐसे इलाके रहे जहां दिन का अधिकतम पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ।

लखनऊ में एक डिग्री लुढका पारा

dry and hot weather in uttar pradesh

वाराणसी, रायबरेली के फुर्सतगंज, बरेली, मेरठ, कानपुर, इटावा, हरदोई व अलीगढ़ में दिन का अधिकतम पारा 44 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।

एक दिन पहले शुक्रवार को अब तक की सबसे भीषण गर्मी में तप चुके लखनऊ में पारे ने शनिवार को मामूली मेहरबानी दिखाई।

यहां दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, लेकिन तपन और उमस से राजधानीवासी बिलबिलाते रहे।

उबल रहा यूपी

dry and hot weather in uttar pradesh

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ, इस तरह पूरा प्रदेश इन दिनों गर्मी से हलकान है।

पूर्वी उप्र में गोरखपुर और बलिया दो ऐसे जिले रहे जहां दिन का अधिकतम पारा 39 डिग्री से नीचे रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों में पश्चिमी उप्र में हीट वेव्स कंडीशन में तेजी आने के चलते लू के थपेड़ों के तेज होने की बात कही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को इतना रहा पारा

dry and hot weather in uttar pradesh

आसमान से बरसती आग के बीच शुक्रवार को अधिकतर इलाकों में अधिकतम पारा 44 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3 से 7 डिग्री ज्यादा रहा।

सूबे में इलाहाबाद लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक गर्म रहा।

यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 47.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बांदा दूसरे स्थान पर रहा।

शुक्रवार को कानपुर, वाराणसी का तापमान भी बहुत ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसमविज्ञानियों के मुताबिक, 1951 के बाद शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा।

और तीखे होंगे मौसम के तेवर

dry and hot weather in uttar pradesh

राजधानी लखनऊ ने गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आसमान से बरसती आग के चलते लोग दोपहर से शाम तक घरों में कूलर-पंखों और एसी के सामने ही दुबके रहे।

वाराणसी एयरपोर्र्ट, बीएचयू, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, झांसी, कानपुर शहर, कानपुर वायुसेवा स्टेशन, हमीरपुर, वायुसेवा स्टेशन में दिन का अधिकतम पारा 46 से 47 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।

वहीं, बहराइच, बरेली, मेरठ, बस्ती, गाजीपुर, चुर्क, इटावा, फतेहगढ़, खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, उरई, अलीगढ़ में अधिकतम पारा 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने अगले 36-48 घंटों में पारे के तेवर और तीखे होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed