Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunkard created ruckus at midnight In Lucknow youth opposed then attacked with knife and injured them

Lucknow News: आधी रात प्रेमिका से मिलने आए शराबी ने किया हंगामा, विरोध पर चाकू से हमला करके दो को किया घायल

Sun, 27 Jul 2025 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 02:52 PM IST
सार

लखनऊ में आधी रात प्रेमिका से मिलने आए शराबी ने हंगामा शुरू कर दिया। पड़ोसियों के विरोध करने पर आरोपी ने उन पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। केस दर्ज करके पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन
drunkard created ruckus at midnight In Lucknow youth opposed then attacked with knife and injured them
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार की आधी रात प्रेमिका से मिलने आए शराबी ने हंगामा शुरू कर दिया। गाली-गलौज की आवाज सुन पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने उन पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। घरवालों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भीलमपुर गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी वशीर उर्फ लवली के दूसरे मोहल्ले की महिला से प्रेम संबंध हैं। वह अक्सर शराब पीकर उससे मिलने आता है और उत्पात करता है। इससे पड़ोसी आजिज हैं। शनिवार की आधी रात करीब 12 बजे वह महिला से मिलने आया था। वहां पर वह गाली-गलौज कर रहा था। 
विज्ञापन


आधी रात शोर मचाने पर पड़ोस के अमित विमल ने टोका तो वह उनसे भिड़ गया। इतना ही नहीं उन पर चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसी हरिकेश विमल बचाने आए तो उन पर भी वार कर दिया। चाकू लगने से दोनों लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। अमित की मां ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed