{"_id":"69261776bcf7e4049f0004a1","slug":"drunk-driver-drives-car-hits-couple-and-son-lucknow-news-c-13-knp1050-1487435-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नशे में दौड़ाई कार, दंपती व बेटे को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नशे में दौड़ाई कार, दंपती व बेटे को टक्कर मारी
Wed, 26 Nov 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मोहनलालगंज। बैरिसालपुर गांव में मंगलवार रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे दंपती और उनके मासूम बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार चालक नशे में धुत था और टक्कर मारने के बाद घायलों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।
पुलिस के मुताबिक घायल बैरिसालपुर निवासी शाहिद, उनकी पत्नी रोशन जहां और बेटा असलम बताए जा रहे हैं। घटना के समय तीनों लुलु मॉल से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही अचानक सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर हालत में तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक कार चालक की तलाश की जा रही है।