फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk cab driver molests female passenger, police arrest him

Lucknow News: नशे में धुत कैब चालक ने महिला यात्री से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Drunk cab driver molests female passenger, police arrest him

विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में शुक्रवार को नशे में धुत कैब चालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की और मचाने पर पीड़िता को होमगार्ड चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शनिवार को छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।


आशियाना निवासी महिला के मुताबिक, शुक्रवार शाम उन्होंने काम से बाहर जाने के लिए कैब बुक की थी। महिला का आरोप है कि कैब चालक शराब के नशे में धुत था और उन्हें गलत रास्ते की ओर ले जाने लगा। विरोध करने पर उनसे छेड़छाड़ करने लगा। जब वह शोर मचाने लगीं तो उन्हें आलमबाग में होमगार्ड चौराहे पर उतार कर भाग निकला। इसके बाद उन्होंने आलमबाग थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, छेड़खानी के दौरान उन्होंने मोबाइल से आरोपी की फोटो खींच ली थी। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज ने बताया कि फोटो, सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर ट्रेस कर आरोपी कैब चालक राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed