फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk brothers vandalized the police post and beat up the police post in-charge

Lucknow News: नशे में धुत भाइयों ने चौकी में की तोड़फोड़, चौकी इंचार्ज को पीटा

Sat, 06 Sep 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Drunk brothers vandalized the police post and beat up the police post in-charge
पारा की डॉक्टर खेड़ा चौकी में तोड़फोड़ करने के आरोपी व उसके परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
लखनऊ। पारा की डॉक्टर खेड़ा चौकी में बृहस्पतिवार देर रात नशे में धुत लॉ के छात्र अजय गोस्वामी और उसके भाई मनोज ने तोड़फोड़ की। आरोप है कि चौकीदार व चौकी इंचार्ज को पीटने के बाद दस्तावेज फाड़ डाले और नकदी लूट ली।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची फोर्स ने रात 2:30 बजे अजय को गिरफ्तार कर लिया। मनोज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके विरोध में आरोपियों के घरवालों ने शुक्रवार सुबह थाने में हंगामा किया। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर अजय के साथ पिता और घरवालों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में धुत पारा की मोनार्क सिटी निवासी दोनों भाई चौकी में घुस आए। इसके बाद चौकीदार लाल बहादुर को पीटना शुरू कर दिया और उसकी जेब में रखे 1300 रुपये लूट लिए। अजय ने सिर से चौकी में लगी खिड़कियों की शीशे तोड़ दिए। एसी और फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह को भी पीटा। गिरफ्तार किए गए अजय के पास से पुलिस ने लूटी नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




अजय पर पहले से दर्ज हैं 10 मुकदमे

मामले की जानकारी पर आरोपियों के पिता नंदकिशोर, बहनोई कुणाल मिश्रा, पत्नी मिथलेश और बहन कमलेश शुक्रवार सुबह पारा थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि कई बार समझाने पर भी चारों नहीं माने। ऐसे में इन पर भी केस दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। मनोज की तलाश में दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि अजय पर पहले से गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। उसे जिला बदर करने की तैयारी चल रही है।

पारा की डॉक्टर खेड़ा चौकी में तोड़फोड़ करने के आरोपी व उसके परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पारा की डॉक्टर खेड़ा चौकी में तोड़फोड़ करने के आरोपी व उसके परिजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed