फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drugs party in Lucknow: Big trap on Telegram, eight new faces seen in the video

Drugs party in Lucknow : टेलीग्राम पर बड़ा जाल, आठ नए चेहरे वीडियो में दिखे, बड़े पैडलर्स से कनेक्शन की तलाश

Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
सार

मुख्य आरोपी लकी और अरुण उर्फ आर्यन व अंश की तलाश में कई टीमें लगी हैं। इनके मोबाइल बंद हैं। सूत्राें के मुताबिक, ये सभी मुंबई में हैं। एसटीएफ का प्रयास है कि ये सभी जल्द से जल्द पकड़े जाएं, क्योंकि अधिक जानकारी इनके पास ही है।

विज्ञापन
Drugs party in Lucknow: Big trap on Telegram, eight new faces seen in the video
इंस्टाग्राम रील के जरिए ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

ड्रग्स पार्टी करने वाला तस्करों का गिरोह सोशल मीडिया पर सक्रिय था। टेलीग्राम पर बड़ा जाल फैला रखा था। वह टेलीग्राम पर कई ग्रुपों में जुड़े हुए हैं। इसी में ड्रग्स की डिमांड आती थी। तस्कर दिए गए पते पर वह ड्रग्स डिलीवर कराते थे। इसमें सीतापुर और हरदोई के कैरियर काफी संख्या में हैं। उधर, मोबाइल से बरामद हुए तमाम वीडियो को जब खंगाला तो उसमें सात-आठ नए लोग नजर आए हैं। आशंका है कि वह भी गिरोह में शामिल हैं। उनके बारे में जानकारी जांच एजेंसी जुटा रही है। अब तक की जांच में कुछ ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे आशंका है कि गिरोह कई बड़े ड्रग्स पैडलर्स से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी तरुण, पंकज, अजलम हुसैन और स्वास्तिका कोर्ट में पेश किए गए। जहां से जेल भेजे गए। सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर तस्करों ने कई आईडी बना रखी हैं, जिनमें अलग-अलग नाम हैं। उनसे वह युवाओं को जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। जानकारी ये भी मिली है कि ये तस्कर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के भी संपर्क में है। स्वास्तिका को इसलिए गिरोह में शामिल कर रखा था, जिससे किसी को शक न हो। अधिकतर लोकल की सप्लाई वही करती थी। जिस तरह से रकम अधिक बरामद हुई थी, उसी से अंदेशा है कि ये रैकेट बहुत बड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई फरार होने की आशंका
मुख्य आरोपी लकी और अरुण उर्फ आर्यन व अंश की तलाश में कई टीमें लगी हैं। इनके मोबाइल बंद हैं। सूत्राें के मुताबिक, ये सभी मुंबई में हैं। एसटीएफ का प्रयास है कि ये सभी जल्द से जल्द पकड़े जाएं, क्योंकि अधिक जानकारी इनके पास ही है। गिरफ्तार आरोपियों ने जिस एप से ऑनलाइन ड्रग्स का ऑर्डर लेने की बात बताई है वह एसटीएफ खोज नहीं पाई है।

तमाम डाटा डिलीट किया गया
आरोपी बेहद शातिर हैं। उनके मोबाइल से तमाम चैट व अन्य डाटा डिलीट किया गया है। जिसको रिकवर कराने का प्रयास जांच एजेंसी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed