फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drug dealer commits suicide by shooting himself in the head

Lucknow News: दवा कारोबारी ने सिर में गोली मारकर दी जान

Fri, 16 Jan 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Drug dealer commits suicide by shooting himself in the head
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अ​धिकारियों ने की जांच।
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-एन वन में रहने वाले जौनपुर के मड़ियाहूं निवासी दवा कारोबारी प्रद्युमन पाठक (35) ने बृहस्पतिवार को अवैध रिवाॅल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शाम को रूम पार्टनर दिव्यांशु सिंह के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से रुपये ले रखे थे। लोग अपनी रकम मांग रहे थे।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रद्युमन के साथ जौनपुर के मड़ियाहूं के दिव्यांशु सिंह वाराणसी के एसपी तिवारी के मकान के तृतीय तल पर किराये पर रहते हैं। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दिव्यांशु के अनुसार, प्रद्युमन उनके मित्र के परिचित हैं। वह पिछले दो माह से उनके साथ थे। दोपहर करीब तीन बजे वह गोमतीनगर गए थे। शाम करीब 5:30 बजे लौटे तो खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो प्रद्युमन तखत पर लेटे थे। बेहोशी की आशंका से उन्होंने रोशनदान से प्रद्युमन पर पानी फेंका। इस दौरान हाथ से गिलास छूटकर अंदर गिर गया। इस पर भी प्रद्युमन के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद दिव्यांशु ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


विकासनगर पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची तो प्रद्युमन का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। तखत के नीचे रिवाॅल्वर पड़ा था। प्रद्युमन के सिर के दाहिने ओर गोली का निशान था। खबर पाकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एसीपी गाजीपुर भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने छानबीन के बाद रिवाॅल्वर को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रद्युमन ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से रुपये ले रखे थे। नौकरी न लगने पर लोग फोन करके अपने रुपये मांग रहे थे। प्रद्युमन ने दिव्यांशु से भी दरोगा बनवाने के नाम पर रुपये लिए थे।


प्रद्युमन के परिवार में पत्नी व एक बेटी है। उन्हें सूचना दे दी गई है। परिजन आरोप लगाते हैं या तहरीर देते हैं तो उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रद्युमन के पास अवैध रिवाॅल्वर कहां से आया।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने की जांच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article