स्टंटबाजों और नशेबाजों पर लगेगी लगाम, कैंसिल होंगे लाइसेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार से वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया जाए। लाइसेंस जब्त करने के बाद इसे अधिकृत अफसर के पास निरस्त करने के लिए भेजा जाए।
आयुक्त ने सड़क पर बढ़ रहे हादसों से चिंतित होकर कहा, शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के अलावा गलत ढंग से तेज स्पीड में फर्राटा भरने वाले भी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। परिवहन विभाग ने अब ऐसे वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
ओवर स्पीड पर भी कार्रवाई का आदेश
उन्होंने बैठक में मौजूद 19 संभागों के परिवहन अधिकारियों से मौके पर ही ऐसे वाहन चालकों के डीएल जब्त करने को कहा है। उन्होंने कहा, जब सख्त कदम उठाए जाएंगे तभी हादसों पर रोकथाम लगा पाना संभव होगा। उन्होंने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि चेकिंग अभियान रोजाना नहीं चलाया जाता।
अगर लाइसेंस जब्त करके निरस्त किया जाएगा तो भूलकर भी लोग नशे में गाड़ी नहीं चलाएंगे और न ही लापरवाही से ड्राइविंग करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से हर हाल में यह काम मुस्तैदी से करने को कहा। कमिश्नर ने सीट बेल्ट व हेल्मेट न लगाने और ओवर स्पीड पर भी सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।