फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Driver who stole jewelery worth Rs 20 lakh from businessman arrested

Lucknow News: कारोबारी के 20 लाख के जेवर चुराने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Driver who stole jewelery worth Rs 20 lakh from businessman arrested
लखनऊ। होटल लबुआ में ठहरे मेडिकल कारोबारी को नशीला पदार्थ देकर 50 हजार रुपये और 20 लाख के जेवर चुराने वाले ड्राइवर को गौतमपल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल रविना त्यागी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर जौनपुर निवासी दिव्यम सिंह उर्फ नितिन है। इसके खिलाफ जौनपुर थाने में चोरी, मारपीट व जानलेवा हमले के 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि गौतमबुद्धनगर निवासी मेडिकल कारोबारी आकाश शर्मा दो अप्रैल को व्यक्तिगत काम से लखनऊ आए थे। गौतमपल्ली स्थित लबुआ होटल में ठहरे थे। उसी रात उनसे मिलने उनके दोस्त राजन श्रीवास्तव अपने ड्राइवर जौनपुर निवासी दिव्यम के साथ होटल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद राजन नीचे चले गए। इसका फायदा उठाकर दिव्यम ने नशीला पदार्थ मिलाकर आकाश को दे दिया। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गए। ड्राइवर कारोबारी के तकिये के नीचे रखे 50 हजार रुपये व 20 लाख के जेवर लेकर भाग निकला था। पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed