{"_id":"5ad066ab4f1c1b533e8b4ce8","slug":"driver-of-uber-molested-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उबर कैब में ड्राइवर ने छात्राओं के साथ कर दी ये शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उबर कैब में ड्राइवर ने छात्राओं के साथ कर दी ये शर्मनाक हरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Apr 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में चालक बाबू खान
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में उबर चालक बाबू खान द्वारा कैब में छात्राओं से छोड़खानी व अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिकंदरबाग स्थित कोचिंग सेंटर से क्लैट की तैयारी कर रही दो छात्राओं ने घर जाने के लिए कैब बुक की। विनीतखंड तक पहुंचने के बाद कैब रोकने के बजाय ड्राइवर ने गाड़ी दूसरी दिशा में मोड़ दी। विरोध करने पर छात्राओं को धमकी दी।
इस बीच छात्रा ने फोन कर पिता को ड्राइवर की हरकत और कैब की लोकेशन बता दी। परिवारीजन पहुंच गए, कैब को रुकवाया। ड्राइवर ने उतरते ही उन पर हमले की कोशिश की। खास बात रही कि खुद को फंसता देख ड्राइवर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया, उधर घरवालों ने भी पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक बाबू खान गाजीपुर के सर्वोदयनगर छोटी मस्जिद का रहने वाला है। छात्राओं का आरोप है कि चालक लगातार तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहा था।

Trending Videos
तीन घंटे तक चला मैनेज का खेल
विरोध करने पर सेल्फी मोड में वीडियो बनाने लगा और धमकी दी। गोमती नगर पहुंचने पर उसने कैब घर के बजाय दूसरी दिशा में ले जाने लगा। छात्राओं ने आपत्ति की तो उसने कहा कि आगे जाम लगा है।
गूगल मैप जाम का संकेत दे रहा है। वहीं बाबू खान ने छात्राओं पर किराया न देने का आरोप भी लगाया। गोमतीनगर थाने में पहुंचे छात्राओं के पिता का आरोप है कि पुलिस पहले मामले को मैनेज करने में जुटी रही।
शाम सात बजे तहरीर दी थी। इस पर सिर्फ बातचीत और टालमटोल कर रवैया अपनाया जा रहा था। देर रात को इसकी शिकायत सीओ दीपक कुमार सिंह से की गई। इसके बाद केस दर्ज हुआ। सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक बाबू खान के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।