{"_id":"5e59f89a8ebc3ef3d65506de","slug":"driver-of-janrath-bus-suspended-for-carelessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः डैश बोर्ड पर पैर रख जनरथ बस दौड़ाने वाला चालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः डैश बोर्ड पर पैर रख जनरथ बस दौड़ाने वाला चालक निलंबित
Sat, 29 Feb 2020 11:07 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की जनरथ बस के डैश बोर्ड पर पैर रखकर 90 की स्पीड में गाड़ी दौड़ाने वाला चालक शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। गत मंगलवार को आलमबाग बस टर्मिनल से चित्रकूट धाम जा रही अवध डिपो की इस बस का चालक यात्रियों के विरोध के बाद भी लापरवाही से बस चलाता रहा।
विज्ञापन
इस पर यात्रियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो से रोडवेज की किरकिरी हुई तो मामले का संज्ञान लिया गया और ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया। रोडवेज बसों को लापरवाही पूर्वक चलाने की आए दिन शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
कई मामलों में चालकों की लापरवाही से हादसे की बात भी सामने आ चुकी है। इसके बाद भी रोडवेज बस चालकों की मनमानी नहीं थम रही है। डैशबोर्ड पर पैर रख 90 की स्पीड से बस चलाकर चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी थी।
विज्ञापन
अवध बस डिपो के एआरएम गोपाल दयाल को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जांच कराई। इसमें बस चालक महावीर गिरि दोषी पाया गया। एआरएम ने शुक्रवार को एमडी को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद चालक को निलंबित कर दिया गया।