{"_id":"5ffb62e78ebc3e2e6c5ed9b2","slug":"driver-of-dcp-missing-case-ragisterd-lucknow-news-lko559203752","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में डीसीपी का चालक दो दिन से लापता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में डीसीपी का चालक दो दिन से लापता, मुकदमा दर्ज
Mon, 11 Jan 2021 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में महानगर थानाक्षेत्र के पीएसी में तैनात डीसीपी उत्तरी का चालक धर्मेंद्र यादव शनिवार शाम से लापता है। उसके भाई धीरेंद्र यादव ने महानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता आरक्षी चालक की तलाश में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक, मूलरूप से गोरखपुर के सहजनवां निवासी धर्मेंद्र यादव पीएसी में बतौर आरक्षी चालक तैनात है। उसकी वर्तमान में ड्यूटी डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के चालक के रूप में हैं। शनिवार शाम 8 बजे से उसकी ड्यूटी थी लेकिन घर से निकलने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। इस पर डीसीपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों ने परिजनों से संपर्क किया।
परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह घर से समय से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। रविवार सुबह भाई धीरेंद्र यादव ने महानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरक्षी चालक की तलाश की जा रही है। उसकी तस्वीर को कई थानाक्षेत्रों में भेजा जा चुका है। सर्विलांस सेल की मदद भी ली जा रही है।