{"_id":"6834cf1a91e2b0baf5006d86","slug":"driver-killed-by-being-crushed-by-jcb-body-pressed-under-loader-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1222364-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जेसीबी से कुचलकर चालक की हत्या, लोडर के नीचे दबाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जेसीबी से कुचलकर चालक की हत्या, लोडर के नीचे दबाया शव
Tue, 27 May 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से कुचलकर चालक की हत्या, लोडर के नीचे दबाया शव
लखनऊ। काकोरी के सकरा गांव के पास तालाब की मेड़बंदी का काम कर रहे चालक राज कश्यप की जेसीबी से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को जेसीबी के लोडर के नीचे दबा दिया। सोमवार सुबह तालाब के पट्टा धारक ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। राज के भाई सागर कश्यप की तहरीर पर काकोरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक गांव की नई कॉलोनी स्थित ग्राम समाज के सरकारी तालाब का पट्टा आर्यन प्रताप सिंह को 2019 से 2029 तक मछली पालन के लिए आवंटित है। इसकी मेड़बंदी के लिए 30 अप्रैल से जेसीबी से काम कराया जा रहा था। साथ में पांच ट्रैकर मिट्टी डालने के लिए भी लगाए गए थे। रात में ट्रैक्टर चालक वाहन वहीं छोड़कर घर चले जाते थे। जेसीबी चालक काकोरी के शेख शादी मोहल्ला निवासी राज कश्यप रात में वहीं रुकते थे। आर्यन के पार्टनर अमेठिया गांव निवासी राजा रावत और हीरो हैं।
रविवार रात शराब पार्टी में हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार रात तालाब पर आर्यन प्रताप सिंह के पार्टनर राजा रावत का जन्मदिन मनाया गया था। पार्टी में खाना और शराब का इंतजाम था। इसी दौरान किसी बात को लेकर राज कश्यप का वहां मौजूद कुछ लोगों से विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान राज की जेसीबी मशीन से कुचलकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मौके से मिलीं टूटी कुर्सियां, शॉल में लपेटा था शव
पुलिस को घटनास्थल से कई टूटी कुर्सियां मिली हैं। शव को जेसीबी के लोडर के नीचे शॉल में लपेटकर दबाया गया था। पार्टी में अमेठिया सलेमपुर निवासी राजा रावत, समरथ नगर निवासी साहिल, काकोरी निवासी हीरो समेत करीब 10 लोग मौजूद थे। पुलिस ने राजा रावत, साहिल, हीरो समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रिश्तेदार की पत्नी से फोन पर हुआ था विवाद
राज कश्यप, काकोरी के शेख शादी मोहल्ला निवासी थे और माता-पिता की मृत्यु के बाद समरथ नगर में अपने दादा मुन्ना के साथ रहते थे। चर्चा है कि राज का कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार की पत्नी से फोन पर बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस दिशा में भी छानबीन कर रही है। राज अविवाहित थे।